
जमशेदपुर : सरेआम शाम को लगभग पांच 5:30 बजे भूईयाडीह स्थित छाया नगर में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने टकलू लोहर को गोली मार दी है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। एमजीएम से उसे टीएमएच भेज दिया गया है। भईयाडीह साहू होटल के पास स्वर्णरेख का घाट के समीप गाड़ी का टकलू लोहार का गैरेज है। वह गेराज में अपना काम कर रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने 6 से 8 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। जिसमें दो गोली टकलू लोहार को लगने की बातें कही जा रही है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को छूकर गोली निकल गई है। परिजनो द्वारा में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और इलाज के लिए हंगामा किया जाने लगा। सूचना पाकर पहुंचे सिटीएसपी मुकेश लुणायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, टीएमएच भिजवाते हुए ,छानबीन में और अपराधियों को पकड़ने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि टकलू लोहार का भी अपराधिक इतिहास रहा है । जिसे अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।




