जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Dysp सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि घटना 13 जनवरी के रात्रि की है जब गोविंदपुर निवासी अजय श्रीवास्तव की उसके ही दोस्तों ने ड्रग्स पीने के दौरान गला काटकर हत्या कर दी थी।

हत्या का मुख्य कारण अजय श्रीवास्तव और उसका दोस्त सिद्धार्थ कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से ड्रग्स के पैसे के लेन देन को लेकर विवाद चला आ रहा था इसी क्रम में घटना के दिन सिद्धार्थ और राहुल उर्फ चीकू को मृतक ने खाने पीने को लेकर दोनों को गाली गलौज कर अपमानित किया था जिससे आक्रोश मे आकर दोनों ने चाकू से हमला कर अजय की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर अनुसंधान आरंभ की जिसमें दोनों अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




