जमशेदपुर : डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस को एडीएल सनशाइन, जमशेदपुर की पूर्व प्राचार्या डॉ. इंद्राणी सिंह के रूप में स्कूल को ग्रोथ एनालिस्ट cum सलाहकार का पद प्राप्त हुआ है,जिससे स्कूल मैनेजमेंट के उत्साह का माहौल है।जिन्हें स्कूल के निदेशक सौरंध सिंह एवं सौभाग्य सिंह तथा प्राचार्या श्रीमती गीता नायर ने डॉ. सिंह का हार्दिक स्वागत किए। इसे लेकर सौगंध सिंह ने कहा कि डॉ सिंह जैसी शख्शियत शहर के एक स्कूलबने प्रिंसिपल होने के बाद PHD करने के लिए अमेरिका चले गई वहां भी उन्होंने कई पदों पर योगदान दी,अब जमशेदपुर लौट कर हमारे स्कूल में योगदान दे रही जो हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है।

वही डॉ. सिंह ने अपनी दृष्टि साझा करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक रणनीतियों पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कराने और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।अपने वक्तव्य में उन्होंने नई शिक्षा नीति 2024 द्वारा सुझाए गए 4C’s – संवाद, सहयोग, रचनात्मक चिंतन और सामूहिक अधिगम को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उनका मानना है कि ये क्षमताएँ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करती हैं।डॉ. सिंह ने दोहराया कि उनका मुख्य ध्यान शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के विकास एवं प्रगति पर रहेगा, ताकि डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस उत्कृष्टता की दिशा में अपनी यात्रा को और आगे बढ़ा सके।



