सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह द्वारा चलाए जा रहे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत शराब, बालू, और वारंटियों के खिलाफ अभियान ने ,क्षेत्र के अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह द्वारा किए जा रहे कार्रवाई से माफिया गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बेहद प्रभावी साबित हो रही है। हाल ही में, थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें अवैध शराब के अड्डों का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और अन्य अवैध सामान बरामद किया, जिससे माफियाओं को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा, वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए गए, जिसके अंतर्गत कई फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है। पुलिस की तत्परता और सख्त रवैया देख कर अपराधियों में दहशत है।

जिससे वे अपनी गतिविधियों को सीमित करने पर मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुहिम का समर्थन किया है और अवैध गतिविधियों की सूचना देने में सक्रियता दिखाई है।थाना प्रभारी की इस रणनीति ने न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ा है, बल्कि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति को भी सुधारने में मदद की है। इस तरह की सख्त कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन गंभीरता से अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह एक सकारात्मक संकेत है।




