Advertisements
Advertisement

साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजमहल दौरे के दौरान अचानक अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवाइयों, चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति और उपलब्धता की जांच की। मुख्यमंत्री ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवा रही है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि मरीजों को इन संसाधनों का पूरा लाभ आसानी से मिले। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का भी आदेश दिया।
Advertisement




