सरायकेला / (संजीव मेहता) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट से सम्बध्द पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कर्मचारी संघ के द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर के विरोध में सैकड़ो कर्मचारी के साथ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा महासंघ से कई एक बार वार्ता के बावजूद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया है। जिसके कारण जबतक कर्मचारियों की मांगे पुरी नहीं होगी तब तक धरना कार्यक्रम अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।
* कर्मचारियों की जायज मांगे
(1) कार्यभारित से नियमित कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के पश्चात बकाया का भुगतान करने।
(2) 8 अदद चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 को दिए गए MACP का लाभ लंबित रखने के संबंध में।
(3) दशरथ सोरेन सेवानिवृत्ति खलासी को कार्यभारित स्थापना की अवधि की गणना कर पेंशन का भुगतान करने के संबंध में।
(4) स्वर्गीय मोहम्मद नफीसउद्दीन अनुसेवक के विकलांग पुत्र को पारिवारिक पेंशन लंबित रखने के संबंध में।
(5) स्वर्गीय धर्मेंद्र पासवान अनुसेवक के आश्रित नाबालिक पुत्री को पारिवारिक पेंशन लंबित रखने के संबंध में।
(6) आदित्यपुर शिविर अंतर्गत नलकूप की व्यवस्था करने के संबंध में।

उक्त कार्यक्रम में राज्य महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष निलमोहन बानरा, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, जिला सचिव सुधीर किसकु, अजीत सिंह ,अशोक सिंह ,राम जी तिवारी, पंकज कुमार सिंह ,जसवीर, कपिल देव ठाकुर, मंडल, मुन्नू राम हसदा, धनुराम महतो रामजी तिवारी शशि भूषण प्रसाद ,गणेश ठाकुर, रूपेश प्रसाद के अलावा सैकड़ो कर्मचारी शामिल थे।





