Saraikela (संजीव मेहता) : गम्हरिया के अंचलाधिकारी के आदेशानुसार आज गम्हरिया प्रखंड के सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर एसआईआर के कार्य करने थे लेकिन दिन के 12 बजे तक बीएलओ को बूथ से नदारद देख भाजपा नेता बिशू महतो ने गंभीर सवाल उठाया है. भाजपा नेता विशु महतो ने आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड नंबर 20 के अंतर्गत बूथ संख्या 136 विद्युत बोर्ड ऑफिस, 138 उड़ीया मध्य विद्यालय, और 139 उड़ीया मध्य विद्यालय बूथ के बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि आज ही नहों बल्कि नगर निगम चुनाव में भी यहां के बीएलओ ने मतदाता सूची मिलान में गड़बड़ी किया था. बिशु महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पुरे भारतवर्ष में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, मगर वार्ड नम्बर 20 के बीएलओ द्वारा ना ही अब तक मैंपिंग किया गया है ना ही नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. कई बीएलओ नगर निगम चुनाव में बुथ में भी सब समय मौजूद नहीं थे. भाजपा नेता ने राज्य निर्वाचन आयोग से ऐसे बीएलओ पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. भाजपा नेता बिशु महतो ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी गम्हरिया को भी दे दी है.




