Saraikela (संजीव मेहता) : उत्पाद अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित 03 चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया, जबकि 3000 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया और 105 लीटर तैयार महुआ शराब को जब्त किया है. बता दें कि आगामी पर्व त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज चौका थाना अंतर्गत ग्राम हेसाकोचा में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की गई है.

आज की कार्रवाई के क्रम में अवैध रूप से संचालित 03 चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया, लगभग 3000 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया गया तथा लगभग 105 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया है. अवैध भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने कहा है कि आगामी पर्वों के मद्देनज़र अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान संचालित किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कड़े विधिक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.




