
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुनहातु बंगाली कॉलोनी के वासियों ने निर्माधीन पुल के बजाय सड़क और नाली बनाने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और कहा कि नाली सड़क नहीं तो वोट नहीं , क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्तमान में सड़क जर्जर है नालियां और क्षेत्र की सफाई न के बराबर होती है थोड़ी सी बरसात में गंदा पानी और कचरा घरों में प्रवेश कर जाता है। वही पुल निर्माण को लेकर इनका विरोध इसलिए है कि वर्तमान में इस सड़क में आवाजाही काफी कम है लेकिन पुल बन जाने से आवाजाही में बढ़ोतरी हो जाएगी जिससे उस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होगी साथ ही मैदान नहीं होने से घर के बच्चे सड़क किनारे ही खेलते हैं।
बड़े वाहनों के प्रवेश कर जाने और लगातार वाहनों के परिचालन होने से लोगों में बच्चों को लेकर डर का माहौल रहेगा इसलिए पुल न बनाकर सड़क और नाली का निर्माण करें अन्यताः विधानसभा चुनाव में नाली सड़क नहीं तो वोट नहीं के साथ, वोट का बहिष्कार करेंगे।




