
रांची : झारखंड के प्रशासनिक पद पर कब कहां किसका किस्मत जग जाए और कब कौन टॉप लेवल पर पद स्थापित हो जाए कहां नहीं जा सकता । 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है. जिसकी क्यास कई दिनों से चल रही थी। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दी है. अनुराग गुप्ता अभी सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित हैं. वह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी भी हैं. वहीं झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी प्रशांत सिंह को डीजी वायरलेस बनाया गया है. आईपीएस अनुराग गुप्ता कई बार झारखंड चर्चाओं में डीजीपी को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। आईपीएस अनुराग गुप्ता रांची के एसएसपी के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह गढ़वा व हजारीबाग एसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर काम करने का भी अनुभव है. लोगों के उम्मीद है कि नए डीजीपी से राज्य के निवासी भय मुक्त होंगे और अपराधियों पर लगाम लगेंगे।




