Error: Contact form not found.

सरायकेला : सरायकेला जिले के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के एसपी मुकेश लुनायत द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई है. एसपी ने पुलिस प्रहरी पहल की शुरुआत की है. जिसकी शुरुआत आज आदित्यपुर से की गई है. एसपी मुकेश लुनायत एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पैदल गश्त करते हुए आज क्राइम चेकिंग की. एसपी ने बताया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में औचक क्राइम चेकिंग के उद्देश्य से आज पैदल मार्च किया गया है. उन्होंने बताया कि इस पहल में पुलिस मुख्य रूप से अड्डेबाजी, स्कूल कॉलेज के पास छेड़खानी अतिक्रमण समेत, अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों पर फोकस करेगी. इसमें मुख्य रूप से एसपी द्वारा किसी भी थाना क्षेत्र के प्रभारी को औचक निर्देश जारी किया जाएगा कि वे अपने इलाके में गश्त शुरू करें. प्रहरी एसपी के निर्देश पर किसी भी थाना क्षेत्र में औचक किया जाएगा. इसे लेकर एसपी द्वारा जिला पुलिस की एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार की गई है. जिसमें एसपी से लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आरक्षी समेत टाइगर मोबाइल के जवान भी शामिल होंगे. इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर लोग अपराध संबंधित सूचना पुलिस को देंगे जिनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.
जिले को पांच क्लस्टर में बांटा गया है. एसपी मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर में प्रहरी की पहल करते हुए बताया कि पूरे सरायकेला -खरसावां जिले में अड्डेबाजी, छेड़खानी जैसे अपराध रोकने के लिए 128 मार्गो को चिन्हित किया गया है. जिसमें कुल 146 स्पॉट भी शामिल हैं, जहां मुख्य रूप से इस अभियान का फोकस रहेगा. जिले के सभी थाना क्षेत्र को पांच क्लस्टर में विभाजित किया गया है. अभियान के शुरुआती मौके पर एस पी के अलावा एसडीपीओ संतोष मिश्रा, आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी थाना प्रभारी, महिला पदाधिकारी समेत पुलिस बल शामिल रहे.




