
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया श्री राम डिवाइन स्कूल में मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश शाखा द्वारा 7 जोड़े का सामूहिक विवाह करवाया गया।इसमें कार्यक्रम के लिए जोड़े रांची के आस पास के गांव से आए थे ।सातों जोड़ों के लिए 7 मंडप बनवाया गया था। गायत्री परिवार संस्था के द्वारा पुरे विधि विधान से शादी करवाई गई। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगरिया ,प्रांतीय सचिव साधना , प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ,राष्ट्रीय अंचल प्रमुख बिना खिरवाल ,राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनिता ,राष्ट्रीय समिति सशक्तिकरण प्रमुख रेनू दुदानी ,,प्रांतीय बाल विकास प्रमुख आशा खिरवाल जी,प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख सुनीता बंसल जी,प्रांतीय जन संपर्क प्रमुख विभा दुदानी ,निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ,जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष रानी अग्रवाल और सचिव मीना अग्रवाल , सिनी शाखा अध्यक्ष अनिता ,चाईबासा शाखा अध्यक्ष चंचल सराफ ,विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक , प्रकाश , मलेशिया से आए हुए mr .चैंग के साथ मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के प्रेसिडेंट प्रवीण , गम्हरिया शाखा के युवा मंच की टीम सभी एवं गम्हरिया शाखा अध्यक्ष अनीता अग्रवाल सचिव सुशीला गुप्ता कोषाध्यक्ष विनीता केडिया सुनीत शहजी, सरला गोयल, किरण तुलस्यान ,मंजू चौधरी, सुमित्रा गुप्ता, मधु जलान, गायत्री तुलसियान , गीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल संगीता अग्रवाल एवं पूनम बहन ब्रह्मकुमारी के उपस्थित रही । इस मौके पर सभी को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ जनों को एवं बहनों को मिट्टी की पानी का बोतल पौधा और दुपट्टा बहनों को देकर सम्मानित किया गया ।
इस वैवाहिक आयोजित कार्यक्रम मे क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और बर – बधू को बधाई दिए । मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा कराए गए 7 जोड़े की सामूहिक विवाह की चर्चा क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है, कि मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा समाज हित में अक्सर नशे की विरोध से लेकर समाज की हीत में आगे बढ़कर कार्य कर रही है।






