
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 20 ,बीमा रोड नाले के समीप शराब के नशे में कार चालक ने दो वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि कार काफी तेज रफ्तार से बीमा रोड से एग्रीको की ओर जा रही थी। जैसे ही वह नाले के पास पहुंचा ,जा रहे हैं दो स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया। वैसे इस घटना में समय रहते हैं एक स्कूटी सवार ने कूद कर जान बचाई । लेकिन कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दूसरी स्कूटी को बुरी तरह से रौंद दिया। जो कार के बीचो-बीच जा कर फंस गई। इसके बाद कार भी वही रुक गया। कार चालक वहां से गुजर रहे लोगों को देख भागने का प्रयास किया।
नशे मे धुत कार चालक को पकड़ कर लोगों ने उसकी पूरी खैर खबर लेते हुए पुलिस को सूचना दी, और उनके हवाले कर दिया ।जिसे पुलिस थाना ले गई वहीं घंटे मशकत के बाद कार के अंदर फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई।






