Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर में 6 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर के पंडित अशोक पांडे बताते हैं कि 6 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद मंडप पूजन हवन पूजन आदि सब कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इस शुभ कार्य में कई लोग अपना तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं।उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह कलश यात्रा में अवश्य शामिल हो। कलश यात्रा में जो महिलाएं शामिल होती है, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। घर में सुख शांति आती है। जिनके यहां पुत्र नहीं है, पुत्र पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि यज्ञ की परिक्रमा करने से भी काफी लाभ होता है। घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। लक्ष्मी का वास होता है। चुकी यह लक्ष्मी नारायण पूजन हवन है, इसलिए इस शुभ कार्य में सभी लोग अवश्य भाग ले।
Advertisement




