रांची: राज्य के राजधानी रांची में दिन दहाड़े हुई ज्वेलरी दुकान में लूट मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यवसायियों में आक्रोश और खौफ का माहौल बना हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता लूट के मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडरा स्थित न्यू पंचवटी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में अपराधियों द्वारा डकैती की घटना की जानकारी के बाद पीड़ित दुकानदार और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।घटना की जानकारी लेने के बाद मौके पर उपस्थित सिटी एसपी को उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले का उदभेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाने,अपराधियों पर नकेल लगाने,नशाखोरी रोकने, रात्रि गश्ती तेज करने और अपराधमुक्त रांची बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
राज्य को भय मुक्त व्यापार होकर करने के और सुरक्षा देने की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बातें कही गई । परंतु भय मुक्त आश्वासन पर भरोसा नहीं! यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, कि जहां राज्य की राजधानी के बीचो-बीच दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है, और अभी तक अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं। ऐसे में भय मुक्त होकर व्यापार कैसे हो सकता है।