
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।जिसको लेकर एमजीएम अस्पताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एक प्रतिनिधि मंडल के साथ एमजीएम प्रबंधन से मिलकर अपनी समस्याओं को रखते हुए मांग किया है कि मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। एमजीएम की व्यवस्था को ठीक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।इस बदलाव से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार से मिलकर इस आदेश को रद्द करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया- अस्पताल के शीतगृह से शंकर मुखी को बच्चा वार्ड भेजा गया। वहीं बच्चावार्ड से अर्जुन मल्लिक को शीतगृह भेजा गया। दस दिनों के बाद ही फिर से शंकर मुखी को शीतगृह व
अर्जुन मल्लिक को बच्चा वार्ड भेज दिया गया। ऐसे ही कई अन्य मामलों पर कर्मचारी संघ ने विरोध जताया। कर्मचारी संघ की मांग है कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समस्याओं का समाधान किया जाए।




