
जमशेदपुर: वट सावित्री पूजा पूरे धूमधाम से सुहागिन महिलाओं ने मनाया और आशीर्वाद मांगा। पति के लंबी उम्र और परिवार के सुख समृद्धि शांति के लिए सुहागिनों ने वट वृक्ष में पूजा कर आशीर्वाद मांगा ।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति और परिवार को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और पति की अकाल मृत्यु का भय टल जाता है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, सुहागिन इस दिन व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु जीवन के साथ परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। बट सावित्री व्रत से घर में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होते हे।




