
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में इन दोनों अपराध सर चढ़कर बोल रहा हैl जिले में कहीं ना कहीं घटनाएं आए दिन घटित हो ही रही है। जहां गम्हरिया थाना अंतर्गत झाड गोविंदपुर में तेजघार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई और हत्या आरोपी कई दिनों तक फरार रहने के बाद प्रशासन को चकमा देकर कोर्ट में सिलेंडर कर दिए। गम्हरिया थानांतर्गत झाड़ गोविंदपुर के शिवनाथ प्रधान उर्फ लालू हत्याकांड के नामजद आरोपी शशि प्रधान और अरविंद प्रधान ने थाना प्रभारी के बिछाई गई जाल को मात देते गुरूवार को सरायकेला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपियों के कार्ट में आत्मसमर्पण करना थाना प्रभारी के कार्यों पर सवाल उठाता है। थाना प्रभारी के लगातार गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे छापेमारी के, दावे के बावजूद आरोपियों ने कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। चर्चा है कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने में जिला पुलिस कप्तान के सख्ती के बावजूद भी आरोपी पकड़ में नहीं आए ,और कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिए। परिजनों के अनुसार हत्याकांड के 11 दिन बीतने के बावजूद एसपी ने आरोपियों को गिरफतार करने के लिए कोई टीम नहीं बनाई। परिजनों ने भी थाना प्राभारी के ढुलमुल रवैया पर रोष जताते हुए पिछले दिनों गम्हरिया थाना में प्रदर्शन कर टाटा- कांड्रा रोड जाम करने की चेतावनी दी थी। हालांकि कहां जा रहा है कि पुलिस की दवाब के कारण दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। विदित हो कि 19 मई रात को जमीन विवाद को लेकर शशि प्रधान व अरविंद प्रधान व एक अन्य ने लालू प्रधान की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।





