
जमशेदपुर: 2024 लोकसभा चुनाव में इस बार जिला प्रशासन ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए उनके द्वारा वृद्धों के लिए एक अलग व्यवस्था की है। जिसे लेकर लोगों में खुशी है प्रशासन इस बार 80 प्लस मतदाताओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की।जिसमें 85 उम्र से ऊपर या फिर बीमार और उठ नहीं सक रहे हैं।वैसे मतदाताओं के लिए घर में ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था की थी। इसके अलावा जो 80 प्लस है और चल फिरने में असमर्थ उनके लिए परिवहन की व्यवस्था की गई जो मतदाता के घर जाकर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाना और फिर उन्हें घर छोड़ना था।यह पूरा सिस्टम मतदाता के परिवार वालों द्वारा प्रशासन द्वारा निर्गत बीएलओ के माध्यम से रजिस्टर्ड किया गया था।उसी के आधार पर अलग-अलग चरण में यह सुविधा प्रदान की गई। प्रशासन के इस व्यवस्था से लोगों में काफी खुशी है।और इस कदम की सराहना भी की गई।
लोगों का कहना था कि इससे पूर्व मतदान के दौरान कई एसे वृद्ध वोट नहीं कर सके थे लेकिन इस बार वे भी मतदान के इस पर्व में शामिल हुए।




