Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जिला प्रशासन की मेहनत रंग लाई जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल औसत 64.3 प्रतिशत का मतदान हुआ है। जिसे जिला प्रशासन की उपलब्धि मानी जा रही है।अगर जमशेदपुर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्र का आंकड़ा देखें तो सबसे पहले स्थान पर बहरागोड़ा क्षेत्र है।जहां 70. 25 उसके बाद पोटका 70.7 घाटशिला 68.16 जुगसलाई 67.59 जमशेदपुर पूर्वी 56.66 और जमशेदपुर पश्चिम 56.24 का है।तो सबसे ज्यादा वोट बहरागोड़ा क्षेत्र है और सबसे कम मतदान जमशेदपुर पश्चिम में हुआ है।
इसे लेकर उपायुक्त अन्नय मित्तल ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी की यह प्रतिशत 5 बजे तक हुई ईवीएम वोटिंग की है।अभी भी कुछ स्थानों पर कतार लगी हुई है। इसके अलावे पोस्टल बैलेट की भी आंकड़ा आना बाकी है। एसे में 67%वोट होने की संभावनाएं जताई गई है।
Advertisement




