
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चुनाव से ठीक पहले कदमा में हुई कल दिनदहाड़े हत्या और आज सोनारी में दिनदहाड़े हुई लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। घटित हो रही घटना से पूरे जमशेदपुर में खौफ का माहौल बनता जा रहा है। जमशेदपुर में शनिवार को लोकसभा चुनाव होना है। जहां सुरक्षा व्यवस्था के जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।अपराधी भी सुरक्षा व्यवस्था को घाता बताते हुए दिन दहाड़े हत्या और लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को जहां अपराधियों ने कदमा में दिनदहाड़े भोलू कुम्हार को चापड़ से मारकर हत्या कर दी। वही आज शुक्रवार को सोनारी एरोड्राम के पास लगभग पौने दो बजे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एमबी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दो लाख नगदी और लगभग करीब 50 लाख के ज्वेलरी लूटकर बेखौफ दिनदहाड़े लूट कर चुनौती देकर चलते बने। इधर, दुकान संचालक ऋषभ जैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है




