
जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए शनिवार 25 मई को मतदान होना है।इसके लिए जिले के 1887 बूथों के लिए मतदान कर्मी देर शाम तक अपने-अपने बूथ में पहुंच गए हैं।शुक्रवार के सुबह 7:00 बजे से मतदान कर्मी पहुंच चुके थे। इसके बाद डिस्पैच की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके बाद प्रत्येक बूथ के लिए चार मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ अपने-अपने बूथ के लिए बस के माध्यम से रवाना किया गया।इस दौरान उपायुक्त अन्नय मित्तल भी मौजूद थे। जिनके द्वारा पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। आपको बता दे की 1887 बूथ के लिए 7548 मतदान कर्मी बूथ में मौजूद रहेंगे। जिनके द्वारा मतदान को संपन्न कराया जायेगा। इसके अलावा 750 रिज़र्व कर्मी भी तैनात रहेंगे ताकि किसी प्रकार के किसी कर्मी के स्वास्थ्य बिगड़ती है तो वह उसके स्थान को बखूबी से निभा सके।वही सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
फिलहाल प्रशासन के द्वारा सभी बूथों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।जैसे चाय नाश्ता भोजन बिजली पानी शौचालय सभी को काफी बारीकी से इंतजाम किया गया है। ताकि मतदान कर्मी को किसी प्रकार की परेशानी ना उठाना पड़े।बहरहाल शनिवार को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद सभी कर्मी ईवीएम लेकर सभी कोऑपरेटिव कॉलेज में जमा करेंगे।




