
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा बाजार में JNAC के द्वारा मासिक शुल्क लेने के बावजूद 40 वर्ष पुराना सब्जी बाजार के 4 दुकानों को तोड़ दिया गया।जिससे दुकानदारों में रोष है। वहीं पीड़ित दुकानों के पक्ष में विधायक सरयू राय भी खड़े हो गए है। तोड़े गए दुकानदारों में सुनील चौधरी,शिवशंकर माझी ,शिवशंकर सिंह एवम अन्य दुकानें है।इनका कहना है की यहां की सभी दुकानें 40 साल से भी ज्यादा पुरानी है।2005 में अग्नि कांड में सभी दुकानें जल गई थी तब के तत्कालीन विधायक रघुवर दास ने विधायक फंड से टीन शेड से बने 151 दुकानें बकायदा नाम के साथ एलॉट की थी।उस दौरान टाटा स्टील के द्वारा रशीद काटी जाति थी।लेकिन अब कुछ वर्षो से JNAC के द्वारा मासिक 90 रुपए शुल्क के साथ रशीद काटी जाती है।बावजूद किसी प्रकार का बिना नोटिस दिए 4 दुकानों को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है, की सब्जी बाजार से सटे आटा चक्की दुकानदार मुकेश ने 4 दुकानों को उसके नक्शे के जद में आने को लेकर कोर्ट में केस फाइल की है।उसी का हवाला देकर JNAC और टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट ने यह करवाई की है।जबकि दुकानदारों का कहना है की जब 2005 में खुद टाटा स्टील और JNAC के मौजूदगी में दुकानें सौंपी गई तो फिर दूसरे के नक्शे के जद में उनकी दुकानें कैसे आ गई।
यह सरासर प्रशासन की मनमानी है।वही इस मामले की सूचना पर विधायक सरयू राय दुकानदारों के पक्ष में उतर आए है।विधायक प्रतिनिधि विजय नारायण ने कहा की जल्द ही टूटे हुए दुकानों को फिर से बना कर देने की पहल की जाएगी अन्यथा पूरे बाजार के दुकानदारों के साथ सड़क से लेकर न्यायलय तक आंदोलन के लिए रुख करेंगे।




