Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना अंतर्गत में सुधा डायरी का दूध टैंकर बाइक सवार के ऊपर पलटने से बाइक सवार का एक पैर कट गया जिसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार सरायकेला जिला के मुंडा टांड़ के रहने वाले परसुराम सरदार बाइक से आदित्यपुर की ओर जा रहा था इसी बीच सुधा डायरी का टैंकर अनियंत्रित होकर गोल चक्कर के समीप परसुराम सरदार के ऊपर भी पलट गया जिसमे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना में टैंकर चालक भोलाराम भी घायल हो गया है पुलिस दोनों घायलों को एमजीएम पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है बताया जाता है कि टैंकर चालक नशे में गाड़ी चला रहा था जिस वजह से गोलचक्कर के टर्निंग में नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया
Advertisement




