Advertisements
Advertisement
जमशेदपुर: सिद्धगोरा निवासी 14 वर्षीय चाणक्य विद्यालय का 8 वीं कक्षा का छात्र बिरसानगर के मोहरदा स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूब गया परिचितों के अनुसार बागुननगर टीओपी के समीप रहने वाले संदीप झा के मां का सवेरे निधन हो गया था।

जिसे लेकर पूरा परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए भूइंयादीह घाट गए हुए थे इधर संदीप झा का भगना आर्यन झा अपने दो साथियों के साथ मोहरदा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप नहाने पहुंच गया इस दौरान वह नदी में अनियंत्रित होकर डूब गया इसकी जानकारी उसके साथियों ने घर जाकर परिजनों के दी जिसके बाद बिरसानगर पुलिस और परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों के सहयोग से उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है
Advertisement




