
सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो सतनाला डैम में एक युवक का नहाने के दौरान डुबने से मौत हो गई।परिजनों ने बताया की 21 वर्षीय राहुल मंडल कल शाम जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती से चार दोस्त नहाने के लिए कपाली के डोबो डैम पहुंचे। जहां चारों दोस्तों ने मौज मस्ती की उसके बाद राहुल मंडल अचानक गायब हो गया। जिसके बाद दोस्तो ने काफी खोज बिन की लिकिन कुछ अता-पता नहीं चला।उसके बाद इसकी सूचना राहुल के पत्नी समेत पुलिस को दी।जिसके बाद सुबह राहुल का शव डोबो सातनाला डैम मैं तैरता नजर आई।तभी वहां मौजूद राहुल के दोस्तों ने पानी से बाहर निकाला।
जिसकी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के परिजनों ने दोस्तो के द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर शक जाहिर की है। बहरहाल पुलिस पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है।




