
जमशेदपुर: बीते दिन गोलमुरी में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस कर मुकेश लुनायत ने जानकारी दी की 16 अप्रैल को गोलमुरी थाना अंतर्गत केवल टाउन के समीप संदीप सिंह पर अपराधियो ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया था। जिसे लेकर की गई लिखित शिकायत के आधार पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। जिसमें गोविंदपुर के रहने वाले सुमित कुमार यादव उर्फ मुड़ी और गोलमुरी के रहने वाले विक्की को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक पिस्तौल एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई।
घटना में शामिल दो और अपराधियों को कि धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि यह घटना लोहा चोरी को लेकर हुआ। विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों अपराधी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




