
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्तिथ पीएम मॉल के बाउंसरों ने पत्नी और बच्चे के सामने ही पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में बिरसानगर जो नंबर वन B के रहने वाले सन्नी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बारे में घायल सनी सिंह और उसकी पत्नी सुमन वालिया ने बताया की वे लोग दोपहर 2 बजे पीएम मॉल सामान खरीदने गए थे। जिसे लेकर वे लोग में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर दी।जिसे लेकर वहा मौजूद गार्ड में विरोध जताते हुए पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने के लिए दवाब बनाने लगा।इसी बीच वहां मौजूद एक बाउंसर बिना सोचे समझे पत्नी और बच्चे के सामने ही सन्नी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की करने लगा।जिसका पूरा परिवार विरोध किया तो दो और बाउंसर पहुंचे और तीनों ने मिलकर सन्नी पर टूट पड़े और अपने पास रखें भोथड़े हथियार से उसे पर हमला कर दिया। जिसमें सन्नी के सर पर गहरा जख्म लगा घटना के बाद घायल अपने परिवार के साथ बिस्टुपुर थाना पहुंचे और बाउंसरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया।
वही थाना के द्वारा उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जहां सन्नी के सर पर 6 टांके लगे हैं।बता दे की पीएम मॉल में अक्सर वहां के गार्ड और बाउंसरों के द्वारा आने वाले ग्राहकों के साथ किसी न किसी बात को लेकर मारपीट की जाती है।जिस ओर ना मॉल के प्रबंधक ध्यान देते हैं और ना ही पुलिस।




