
जमशेदपुर: नेपाली सेवा समिति परिसर में विक्रम संवत 2081 वैशाखे नेपाली नववर्ष धुम-धाम से मनाया गया।इस दिन नेपाली समाज ने सनातनी हिंदु धर्म का पालन करते हुए सर्वप्रथम सपरिवार सुबह मंदिर में पुजा पाठ करते हैं। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने दिन का शुरूवात करते हैं। और नए कपड़े पहनकर घर में बने पकवानों का आनंद लेते हैं। और परिवार में सभी नया साल का अभिनंदन करते हैं।इसी अवसर पर गोलमुरी स्तिथ नेपाली सेवा समिति परिसर आयोजित समारोह में समाज के महिला पुरुष एवम बच्चे शामिल हुए। और श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पुजा अर्चना की। वही समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई सहित समिति के सदस्यों ने द्वीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का सुभारंभ किया।
इस मौके पर मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित लोगो को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए, कहा , कि समाज के विकास में योगदान दें, बच्चों को शिक्षित करें , जो कि देश की तरक्की में अपना भागीदारी सुनिश्चित करें।वही बच्चो ने नेपाली गीतो पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।




