
जमशेदपुर: रामनवमी के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के परिचित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर जंबू अखाड़ा। इस वर्ष पूर्ण रूप से अखाड़ा के संस्थापक स्वर्गीय जंबू के नाम की है। इसी के तहत 9 दिन का पूरा कार्यक्रम भगवान राम को समर्पित होगी। प्रेस वार्ता कर संरक्षक बंटी सिंह ने जानकारी दी की इस वर्ष 9 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक रामनवमी का भव्य आयोजन होगा। जो झंडा पूजन और शस्त्र पूजन के साथ आरंभ होगी।14 अप्रैल को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 21 युवक निर्जला व्रत रखकर स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लाकर मंदिर में स्थापित की जाएगी।
इस दौरान 11 टीमों के बाजा के अलावा पंचमुखी हनुमान, महाकाल की आरती, राम दरबार, अयोध्या मंदिर का स्वरूप की मुख्य झांकी लोगों को आकर्षित करेगी।इसके अलावा सप्तमी अष्टमी और नवमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी।साथ ही श्रद्धालुओं के बीच भोग का भी वितरण किया जाएगा।




