
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो अपराधियो को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने जानकारी दी की 6 अप्रैल के आधी रात को हसन ने अफजल पर फायरिंग की थी,जो उसके मुंह में लगी थी। इस मामले में पुलिस ने हसन और उसके भाई सरफराज को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में घायल की पत्नी ने बताया था कि ब्राउन शुगर बिक्री को लेकर हुए विवाद में गोली मारी गई लेकिन मामला चोरी के विवाद निकला अफजल द्वारा ट्रेन से आने वाले एफसीआई के अनाज की चोरी करता था।जिसे लेकर रेलवे पुलिस ने उसके घर में छापामारी की थी। जिसे लेकर अफजल को शक था की सरफराज के मुखबरी पर ही पुलिस ने कारवाई की है, जिसे लेकर अफजल ने पहले सरफराज और फिर उसकी मां को अपने घर में बंधक बना लिया था।
जिसकी जानकारी मिलने पर हसन देर रात उसके घर पहुंचा और अफजल के मुंह में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया था।दोनो से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




