Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के फुटपाथ का अतिक्रमण कर दुकान लगने से लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर जेएनएसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू की है। इसी क्रम में इसकी शुरुआत साकची क्षेत्र से की गई। इस दौरान फुटपाथ सड़क पर लगाए गए ठेला खामोचा को हटाया गया। वहीं स्थाई दुकान के बाहर रखे सामानों को जब्त की गई। सभी से जेएनएसी के पदाधिकारी द्वारा दंंड वसुला गया। कार्रवाई को लेकर अधिकारी अरविंद तिर्की ने बताया की अघिकारीयो के दिशा निर्देश पर यह अभियान चला जा रहा है। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रो में भी चलाई जाएगी।
कहा कि इन दुकान द्वारा बेतरतीब ढंग से फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगाने से राहगिरो सहित वाहन चालकों को परेशानी होती है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसको लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement




