Advertisements

Advertisement
सनातन धर्म के हिंदू वर्ष को लेकर हिंदू एकता समिति की ओर से 8 अप्रैल को भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इसे लेकर कदमा मंगल सिंह क्लब प्रांगण में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर संरक्षक मुन्ना सिंह ने बताया कि इस वर्ष यह यात्रा कदमां गणेश पूजा मैदान से आरंभ होकर साकची सुभाष मैदान तक जाएगी।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र की साज सजा जोर शोर से की जा रही है।वहीं यात्रा में गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियां भी लोगों को काफी आकर्षित करेगी।
उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हिंदू नव वर्ष की इस यात्रा में शामिल हो ।इस प्रेस वार्ता में संरक्षक मुन्ना सिंह,अध्यक्ष धर्म सिंह,सचिव द्विपल विश्वास,कोषाध्यक्ष सुबोध कर्मकार सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे।
Advertisement




