
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के जमशेदपुर से सटे एनएच 33 पर चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास शुक्र वार की रात अपराधियों ने सोनारी निवासी ज्योति अग्रवाल को रास्ते में रोक पति और बच्चे के सामने गोली मार कर हत्या कर दी थी ।घटना को लेकर शुरू से ही शक की सुई इर्द-गिर्द घूम रही थी। घटित घटना को लेकर सांसद वरीय पुलिस अधीक्षक सहित पूरे जमशेदपुर के व्यवसायिक टीएमएच पहुंचे हुए थे। 72 घंटे को खुलासा करने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था।
प्राप्त जानकारी और चर्चाओं के अनुसार शीघ्र ही इस पूरे मामले पर प्रशासन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की खुलासा करने वाली है। घटना में नया मोड़ तब आया जब ज्योति अग्रवाल के पिता और मामा द्वारा पति रवि अग्रवाल पर थाना में प्राथमिक दर्ज कराई। पूरे सरायकेला और जमशेदपुर प्रशासन इस घटना को उदवेदन करने में टेक्निकल सेल के इस्तेमाल करते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर सफलता पाने में कामयाबी हासिल की है। जिसकी खुलासा कभी भी प्रशासन कर सकती है।




