Advertisements

Advertisement
जिले के एसडीओ बनने के बाद पहली बार पारुल सिंह एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची।जहां उन्होंने अस्पताल के कई खामियों पर सुधार के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित नए भवन का निर्माण स्थल का भी निरीक्षण की, इस दौरान पार्किंग और अटेंडरो द्वारा जहां तारा कपड़े सुखाय जाने की वस्तु स्थिति का जायजा ली। इसे लेकर एसडीओ ने अस्पताल अधीक्षक को स्थान निर्गत कर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में फिर से पास की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
Advertisements
इस बार दो पास बनाए जाएंगे एक, 24 घंटा अटेंडर के लिए और दूसरा अंगतुको के लिए ,वहीं उन्होंने कहा की अस्पताल में मौजूदा व्यवस्था और साधन पर ही बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।






