Advertisements
Advertisement

हरि शर्मा : पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ तालाबुरु और केन्दपोसी स्टेशन के बीच के पास रेलवे ट्रैक पर चार लोगों का शव मिला है। मृतकों मे एक पुरूष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। जिसमें महिला के हाथ बँधे हुए हैं। शव एक दूसरे से एक-दो किलोमीटर की दूरी पर हैं। मौके पर रेलवे और स्थानीय थाना की पुलिस पहुँची है और यह घटना आत्महत्या या हत्या का है । पुलिस जाँच-पड़ताल कर रही है। चारों की हत्या कर रेलवे ट्रैक में शव फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
Advertisement




