Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट खालसा क्लब स्कूल में फाइलेरिया की दवा देने के बाद दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद स्कूल के द्वारा आनन फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. बता दे की झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से एक अभियान चला कर स्कूलों में बच्चों को फाइलेरिया की दवा दी जा रही है. डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि
इसी अभियान के तहत खालसा स्कूल में भी बच्चों को फाइलेरिया की दवा दी जा रही थी . तभी अचानक पांचवी कक्षा की लक्ष्मी और पार्वती की तबीयत बिगड़ गई. लगातार कई बार उल्टी होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को सूचना देकर उन्हें mgm अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. दोनों बच्चिया सिद्धगोरा कानू भट्ठा की रहने वाली है.
Advertisement




