
जमशेदपुर : समाजसेवी बच्चे लाल भगत की 54 वें जन्मदिवस पर mgm अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो और पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयु राय शामिल हुए।
कार्यक्रम का सुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। पहली बार देखने को मिला कि किसी के जन्मदिवस पर केक ना काटकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विषय पर बच्चे लाल भगत ने कहा कि जन्म दिन पर केक काटने के खिलाफ है ।उनकी शुरू से ही सामाजिक कार्य के प्रति रुचि रही है। यही कारण है कि हर वर्ष किसी ना किसी तरह के सामाजिक कार्य का आयोजन करते है ।इस वर्ष उन्होंने mgm अस्पताल में रक्त देने का निर्णय लिया। ताकि यहां इलाजरत मरीजो को निशुल्क रक्त प्रदान हो सके ।इसी क्रम में काफी संख्या में शहर के युवा अपना रक्त दान किये। जिन्हें बच्चें लाल ने फुलोंका गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किए




