
जमशेदपुर : सहारा इंडिया कोऑपरेटिव सोसाइटी में लाखों रुपए जमा करने वाले जमा कर्ताओं को अवधि समाप्त होने के बाद भी रुपए रिफंड नहीं होने पर सैकड़ो की संख्या में जमा कर्ता पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां धरना प्रदर्शन कर रुपए रिफंड करने की मांग की है जमा कर्ताओं का कहना है कि सभी अपनी सक्षमता के अनुसार एक लाख से 30 लख रुपए तक सहारा में इस उम्मीद से पैसे जमा कराए थे कि उन्हें वक्त में पैसे मिल जाएंगे लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं लौटा रही हैं कंपनी ने पोर्टल लांच कर उसके माध्यम से ₹10000 तक ही देने की बात कही है ।लेकिन कई ऐसे जमा कर्ता है जिनके द्वारा आवेदन करने के बावजूद भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। जमा कर्ताओं की मांग है कि पूर्व में जिस तरह कार्यालय में ही चेक के माध्यम से पैसे रिफंड की जाती थी। वैसे ही दिया जाए इनके द्वारा चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं किया जाता है तो सभी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।




