
जमशेदपुर : शहर में फुटपाथ में रहने वाले की संख्या बढ़ती जा रही है । जिनके बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ घूम-घूम कर भिक्षाटन करते हैं। वहीं इनमें से कई बच्चे लावारिस है ऐसे में इनका सही तरीका से परवरिश नहीं हो पाती है। साथ ही ये शिक्षा से भी वंचित रहते हैं । जिसे लेकर केंद्र सरकार ने एक योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर उनका लालन पालन और शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर एक रेस्क्यू टीम गठित की गई है। जो शहर के विभिन्न चौक चौराहा में जाकर ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर योजना से जोड़ा जा रहा है। रेस्क्यू टीम के प्रभारी सुनील प्रसाद ने बताया कि लगभग 8 वर्ष के बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है। दो दिनों में रेस्क्यू टीम के द्वारा स्टेशन से दो और साकची गोल चक्कर से एक बच्चे को रेस्क्यू किया गया है। अगर बच्चों के माता-पिता भी है तो उन्हें भी इस योजना से जोड़ने का प्रयास की जा रही है।




