Advertisements
Advertisement

रांची : सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर आ रही है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को कभी भी ईडी गिरफ्तार कर सकती है।ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर लगभग 6 -7 घंटे से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि ईडी मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी बड़े अधिकारी मुख्य सचिव डीजीपी आईजी डीआईजी कलेक्टर सभी मौजूद है। वही मुख्यमंत्री आवास में जानकारी के अनुसार गाड़ियों से विधायकों को दूसरे जगह शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है । राजधानी रांची चप्पे चप्पे सुरक्षा घेरे में हैऔर, पूरे राज्य मे पुलिस को रेड अलर्ट कर दिया गया है।
Advertisement




