
जमशेदपुर : 25 जनवरी को यूनियन के प्रयास से कंपनी प्रबंधन ने 2700 अस्थाई कर्मियों को स्थाई किए जाने की घोषणा की, इसके बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर फैल गई, और पूरे गाजे बाजे के साथ कंपनी गेट से यूनियन कार्यालय तक आतिशबाजी करते हुए अपने खुशी के इजहार किया। इसी के तहत यूनियन का आभार व्यक्त करने के लिए स्थाई कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय परिसर में आभार समारोह का आयोजन किया।
वर्षों से अधर में लटके स्थाई करण को सफल किए जाने पर यूनियन का आभार जताया गया। पिछले कुछ दिनों से विपक्ष द्वारा स्थाईकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही थी। 1 वर्ष में 900 स्थाईकरण मेरिट के आधार पर होगी। यानी की 3 वर्षों में 2700 कर्मियों का स्थाईकरण कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी करार किया गया कि कंपनी, कर्मियों के BA, बीटेक ITI की पढ़ाई की खर्च भी वहन करेगी। ताकि शिक्षा के साथ कौशल विकास भी हो और कंपनी को इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।




