
रांची : पूरे झारखंड में जेएसएससी का प्रथम चरण का परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। जिसके बाद उत्तर पुस्तिका को कोषाधार भवन में सील बंद किया गया।
यह परीक्षा विगत 10 वर्षों बाद झारखंड में आयोजित की गई है। जिसकी तिथि 28 जनवरी और 4 फरवरी तय की गई है ।इसी के तहत प्रथम चरण का परीक्षा रविवार को पूरे झारखंड के सभी जिले में शांतिपूर्ण और कराचार मुक्त संपन्न हुआ। इस परीक्षा में केवल जमशेदपुर में लगभग 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। जब कि पूरे झारखंड में लगभग 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें भाग लिए हैं। इस परीक्षा को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि पूरे जिले में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुआ है । सवेरे 8:00 से लेकर 5:00 बजे तक तीन चरणों में चले इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद पूरे जिले के उत्तर पुस्तिका को सील बंद कर जमशेदपुर कोषागार में लाया गया है। जहां क्रमबद्ध तरीके से इस भवन में रखकर मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में सील बंद कर दिया गया। अब 4 फरवरी को होने वाले परीक्षा के बाद मूल्यांकन की जाएगी।




