Advertisements
जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पार्क में ट्रस्टी एवं सदस्यों के बीच खेलकूद का आयोजन किया गया।
Advertisements
Advertisement

सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा खेलकूद का उद्देश्य महिलाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने एवं उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनका फिजिकल फिटनेस चेक करना है। आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सभी कार्य अच्छे तरीके से करती हैं। लेकिन अपने फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हैं।
गोली चम्मच रेस में मंजू पात्रा, कितकित में रंजीता जयसवाल एवं 100 मीटर रेस में जूली सिंह विजेता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, जूली सिंह, रंजीता जयसवाल, परिणीता जयसवाल, माया देवी, अनीता मरुवदा, रितु सोनकर , मंजू सिंह एवं मंजू पात्रा आदि की भूमिका सराहनीय रही।






