सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया जेके मेमोरियल हॉस्पिटल, पेंडरबेड़ा द्वारा आगामी 02 अगस्त 2026 (रविवार) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस मानवीय अभियान में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है।
यह ब्लड डोनेशन का प्रयास किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। रक्तदान के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा आपातकालीन स्थिति में भर्ती मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

यह रक्तदान शिविर 24×7 सेवा प्रदान करने वाले जेके मेमोरियल हॉस्पिटल, पेंडराबेड़ा, टाटा-कांड्रा रोड, पावर ग्रिड के समीप, गम्हरिया,में 2 अगस्त 2026 से दिन रविवार को आयोजित किया गया है । इच्छुक रक्तदाता अधिक जानकारी के लिए 9955011433 पर संपर्क कर सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और एक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है। रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।






