सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू द्वारा Project Milap (CEIR Portal) के तहत गुम/खोए हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल मिलने पर लाभुकों ने पुलिस के प्रति विश्वास और संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।
जिन लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए, उनमें अशोक कुमार पाण्डेय (पिता- स्व. अर्जुन पाण्डेय, पता- लाल कॉम्प्लेक्स, आदित्यपुर, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां), सचिन मण्डल (पिता- विभीषण मण्डल, पता- बिकानीपुर, थाना- कांड्रा, जिला- सरायकेला-खरसावां) तथा जयन्त सरकार (पिता- स्व. तापस कुमार सरकार, पता- जादूगोड़ा कालकापुर, थाना- पोटका, जिला- पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस पहल से न केवल लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस मिल रहा है, बल्कि पुलिस के प्रति आमजन का भरोसा भी लगातार मजबूत हो रहा है। लाभुकों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।






