जमशेदपुर : यूँ तो जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों मे हल्की बारिश मे भी सडक पर जल जमाव होना आम बात है लेकिन टाटा स्टील कमांड एरिया मे भी यह स्तिथि होना शहर वासियो को सकते मे डाल देती है. जबकि शहर वासी कम्पनी के कार्य को गुणवत्ता के रूप मे देखते है, लेकिन इनके क्षेत्र मे भी यह खामियाँ देखने को मिल रही है, ऐसी ही स्तिथि भुइंयाडीह स्तिथि लिट्टी चौक के मुख्य सडक मे देखने को मिल रही है।
जहां एक तरफ की सडक मे जलजमाव हो जाने से क्षेत्र के लोगो को आवागमन करने मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के लोगो ने इसे लेकर टाटा स्टील, क्षेत्र के विधायक, और जिला प्रसाशन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है. इनका कहना है की विगत 5 वर्षो से हल्की बारिश मे जलजमाव की स्तिथि यथावत बनी हुयी है इसका मुख्य कारण कंपनी के द्वारा निकासी की सफाई नहीं करना है।

वही सडक के दोनों छोर पर कंपनी के ट्रक ट्रेलर खड़ी कर दीं जाती है जिससे सड़के संकीर्ण हो गयी है जिससे आये दिन दुर्घटना घटती रही है, वहीं इसे लेकर स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू को भी दोषी मान रहे है बस्ती वासियो का आरोप है की इस स्थल से कुछ ही कदम की दुरी पर इनका आवास है कई बार उन्हें स्तिथि से अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं की गयी उनके इस उदासीनता रवैये से क्षेत्र वासी खासे परेशान है और उन पर वोट की राजनीती का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है.






