नीमडीह: आज दिनांक 23/06/2026 को नीमडीह थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, अंचलाधिकारी महोदय एवं पुलिस निरीक्षक महोदय द्वारा की गई। इस अवसर पर नीमडीह थाना क्षेत्र के शांति समिति के सम्मानित सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन आपसी सहयोग, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।**






