जमशेदपुर :20 जून से शहर के टोटो का किराया भी मे भी बढ़ोतरी हो जाएगी इसे लेकर भुइंयाडीह दुर्गा पूजा मैदान में शिक्षित बेरोजगार टोटो चालक संघ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि विगत 5 वर्षों में किसी भी क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र के लिए 10 रूपया ही भाड़ा था लेकिन जिस तरह से बिजली बिल, स्कूल का फीस, ऑटो पार्ट्स के मूल्य में वृद्धि एवं बढ़ते महंगाई को लेकर अब उन्हें भी भाड़ा बढ़ाने की जरूरत है इसलिए सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया गया की वर्तमान मूल्य से भाड़ा से 5 रूपया बढ़ोतरी होगी जो 20 जून से मान्य होगा.

बता दे की जमशेदपुर में लगभग हजार टोटो का परिचालन होता है जो पूर्व में उनके चालक रिक्शा चलाते थे लेकिन समय के बदलाव और परिवार के भरण पोषण को देखते हुए यह सभी कर्ज लेकर टोटो चला रहे हैं फिलहाल ₹5 के बढ़ोतरी कर इस आशा में है कि परिवार के भरण पोषण में कुछ सुधार हो जाएगा





