जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक आभूषण कारोबारी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोयोला स्कूल के समीप रहने वाले नीरज कुमार वर्मा 15 जून की शाम अपने घर से गोलमुरी स्थित प्रतिष्ठान के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की।
काफी प्रयासों के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना बिरसानगर थाना को दी गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नीरज का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH-05-BU-3259) से घर से निकले थे।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर वाहन संबंधी जानकारी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नीरज कुमार वर्मा की लंबाई करीब छह फीट, रंग गेहुँआ है तथा अंतिम बार उन्हें पीली शर्ट और जींस पहने देखा गया था। परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा परिवार को सूचित करें।
संपर्क नम्बर –
8797372995
944159297
8210476103
9204166670




